पाकुड़, अगस्त 27 -- भारत रत्न मदर टेरेसा की जयंती के अवसर पर स्थानीय शहर के छोटी अलीगंज स्थित मदर टेरेसा चौक पर उनके अनुयायियों और गणमान्य लोगों ने एकत्र होकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धासुमन अर्पित किए। ​इस दौरान उपस्थित लोगों ने मदर टेरेसा के मानवता, दीन-दुखियों की सेवा और प्रेम के संदेश को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि मदर टेरेसा का संपूर्ण जीवन गरीबों, असहायों और बीमारों की सेवा के लिए समर्पित था। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज के सबसे वंचित वर्ग के उत्थान में लगा दिया, जो आज भी पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा का स्रोत है।​कार्यक्रम में शामिल लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने और समाज में भाईचारा एवं सेवा भाव बनाए रखने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Ara News: मदर टेरेसा की जयंती पर कार्यक्रम इस अवसर पर स्थानीय नागरिक और उनके कई अनुयाय...