मदर एथीना स्कूल में नए सत्र का आगाज़
बदायूं, अप्रैल 5 -- बदायूं। मदर एथीना स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन नन्हे-मुन्नों के लिए शानदार वेलकम पार्टी का आयोजन किया गया। रंग-बिरंगे गुब्बारों, सेल्फी कॉर्नर और कार्टून किरदारों से सजे परिसर ने बच्चों का मन मोह लिया। नन्हे छात्रों को सहज महसूस कराने के लिए जंपिंग झूला, बॉल पूल और संगीत जैसी आधुनिक गतिविधियों का सहारा लिया गया, जहां बच्चों ने जमकर नृत्य और खेल-कूद का आनंद लिया। कार्यक्रम के अंत में प्लेग्रुप के बच्चों को झंडे तथा नर्सरी व केजी के छात्रों को स्माइली उपहार में दिए गए। विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि बच्चों को ऐसा सुरक्षित व खुशहाल वातावरण देना है जहां वे निडर होकर खिल सकें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.