बदायूं, मार्च 18 -- शहर के मदर एथीना स्कूल में कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों के भविष्य को सही दिशा देने के लिए कॅरियर ओरिएंटेशन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डायट बदायूं से अमित शर्मा सहित विद्यालय के सफल पूर्व छात्रों ने शिरकत की। इन विशेषज्ञों में डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन मैनेजर अक्षय दीपक, आर्किटेक्ट प्रिंस गर्ग, साइंटिफिक ऑफिसर अभिषेक रस्तोगी, सीए यशस्वी गुप्ता, मार्केटिंग मैनेजर रूबी शुक्ला, बिजनेस हेड सुरभि गुलाटी, इंटीरियर डिजाइनर स्वाति यादव, खिलाड़ी रिषिका गुप्ता, एलएलएम साम्या गौतम व फोरेंसिक स्पेशलिस्ट विधि रस्तोगी शामिल रहे। निदेशिका चयनिका सारस्वत ने कहा कि कक्षा 11 भविष्य की नींव है और विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके कौशल के अनुरूप सही दिशा चुनने में सक्षम बनाना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.