शाहजहांपुर, मई 6 -- शाहजहांपुर। लीड कान्वेंट स्कूल में बुधवार को मदर्स डे वीक के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने मां के प्रति अपने प्यार और सम्मान को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में रैंप वॉक, भाषण प्रतियोगिता, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और कवि सम्मेलन आयोजित हुए, जहां छात्र-छात्राओं और स्टाफ ने मां को समर्पित कविताएं प्रस्तुत कीं। कक्षा एक से तीन तक के बच्चों ने कार्ड मेकिंग, प्री-नर्सरी से केजी तक के बच्चों ने हैंड पेंटिंग, जबकि कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों ने पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लिया। नन्हे बच्चों ने "तू कितनी अच्छी है मां" जैसे गीतों पर नृत्य कर सभी का मन मोह लिया। यह भी पढ़ें- Shayari in Hindi: मदर्स डे पर मां के लिए लिखें प्यारभरी शायरियां, यहां से चुनें 15+ मैसेज प्रधानाचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.