मदर्स डे पर हुई यम्मी-यम्मी नॉन स्टोव कुकिंग प्रतियोगिता
संभल, मई 10 -- एबीसी किड्ज मांटेसरी स्कूल में शनिवार को मदर्स डे के उपलक्ष्य में शनिवार को अध्यापक-अभिभावक बैठक के दौरान बच्चों की माताओं के लिए "यम्मी-यम्मी नॉन स्टोव कुकिंग प्रतियोगिता" का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य माताओं की प्रतिभा, रचनात्मकता और उनके स्नेहपूर्ण योगदान को सम्मान देना था। विद्यालय परिसर में आयोजित प्रतियोगिता में माताओं ने बिना गैस या आग का उपयोग किए स्वादिष्ट और आकर्षक व्यंजन तैयार कर अपनी पाक-कला का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में माताओं ने उत्साह, उमंग और खुशी के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया। संचालिका संगीता भार्गव ने कहा कि विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ अभिभावकों को भी विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास करता है। यह भी पढ़ें- शिक्षण संस्थाओं में धूमधाम से मना मातृ दिवस उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.