रांची, मई 10 -- रांची। मदर्स डे पर रविवार को सदर अस्पताल में एक सामाजिक संस्था द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें सात यूनिट रक्त संग्रहित हुआ। ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. रंजू ने बताया कि अस्पताल वर्तमान में रक्त की किल्लत से जूझ रहा है, मरीजों को रक्त उपलब्ध कराने में कठिनाई हो रही है। उन्होंने सामाजिक संस्थाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक रक्तदान शिविर लगाएं ताकि आपातकालीन स्थिति के लिए पर्याप्त स्टॉक बना रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...