रांची, मई 9 -- बुंडू, संवाददाता। मदर्स डे पर शनिवार को सिम्बायोसिस पब्लिक स्कूल में बच्चों की माताओं के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्कूल सभागार में प्री-नर्सरी के बच्चों की माताओं ने मनोरंजक खेलों और विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान सभागार संगीत, बच्चों की खिलखिलाहट और माताओं के साथ बिताए गए भावुक पलों से सराबोर रहा। इस अवसर पर माताओं को जलपान, हस्तनिर्मित शुभकामना पत्र और उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। प्राचार्या तराना बेगम ने कहा कि माताएं भावी पीढ़ी के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और बच्चों के पालन-पोषण में उनकी निस्वार्थ सेवा सराहनीय है। स्कूल निदेशक अली अल अराफात ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। यह भी पढ़ें- सेंट पीटर्स स्कूल में मनाया मदर्स डे मौके पर उप प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.