हल्द्वानी, मई 10 -- हलद्वानी, संवाददाता। मदर्स डे के अवसर पर आल इंडिया लीनस क्लब प्रयास की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मां के प्रेम, त्याग और ममता को समर्पित गीत, कविताएं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। महिलाओं ने नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को उत्साह और उमंग से भर दिया। मातृत्व पर आधारित गीतों पर सभी सदस्य भावुक होकर झूमते और नाचते नजर आए। कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्षा सोनू जोशी ने कहा, मां की ममता का कोई मोल नहीं होता और उनके प्यार जैसा कोई रिश्ता अनमोल नहीं होता। उनके संदेश को उपस्थित लोगों ने सराहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीपी नीरजा सहित सोनू, सीमा, कमला, पूजा, सुशीला, रश्मी, एकता, निधि और क्लब की अन्य सदस्य मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- समृद्धि लेडीज क्लब ने धूमधाम से मनाया वार्षिक उत्सव यह भी पढ़ें- एकॉर्न स्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.