मदर्स डे पर महिला मरीजों को बांटे गिफ्ट हैंपर
हरदोई, मई 10 -- हरदोई। मदर्स डे के अवसर पर महिला विंग की ओर से रविवार को जिला महिला चिकित्सालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अस्पताल में भर्ती महिला मरीजों के साथ संवाद कर उन्हें सम्मान स्वरूप दैनिक उपयोग की वस्तुओं से युक्त गिफ्ट हैंपर वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता और मातृत्व के महत्व का संदेश देना रहा। संस्था की ओर से चयनित 30 महिलाओं को गिफ्ट हैंपर दिए गए, जिनमें कंघी, टूथब्रश, टूथपेस्ट, रबर बैंड, पेपर सोप, लिपस्टिक, बिंदी, क्रीम, सिन्दूर और हेयर क्लचर जैसी उपयोगी सामग्री शामिल रही। गिफ्ट पाकर महिला मरीजों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने संस्था की इस पहल की सराहना की। यह भी पढ़ें- इनरव्हील क्लब ने केक काटकर मनाया मदर्स डे कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष इला द्विवेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.