मदर्स डे पर ममता के उत्सव में रंगा डीपीएस बोकारो
बोकारो, मई 10 -- मां शब्द अपने आप में पूर्ण है और संपूर्ण जीव-जगत में मां का स्थान सर्वोपरि है। इसी भाव को सम्मानित करने को लेकर डीपीएस बोकारो में शनिवार को मातृ दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर ममतामयी उत्सव के रंग में रंगा रहा, जहां बच्चों ने अपनी माताओं के साथ प्रतिभा की सतरंगी छटा बिखेरी। समारोह का शुभारंभ प्रवेश द्वार पर माताओं के आत्मीय स्वागत के साथ हुआ। माताओं के योगदान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया गया। प्राइमरी विंग के नन्हे-मुन्नों ने अपनी माताओं की तस्वीरों के साथ मनभावन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सीनियर विंग में स्वागत गान मां मेरी तू मेरा जन्नत जहां, मां मेरी तू मेरा है आसमां... का सामूहिक गायन कर विद्यार्थियों ने अपनी माताओं के प्रति सुरीली कृतज्ञता व्यक्त की। यह भी पढ़ें- -मातृ दि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.