मुजफ्फर नगर, मई 9 -- मुजफ्फरनगर। अंतरराष्ट्रीय मदर्स डे के उपलक्ष्य में शुक्रवार को एमजी पब्लिक स्कूल में एक भव्य और भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मधु गोयल का प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने पौधा भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। किंडरगार्टन और प्राइमरी विंग के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने गीत, नृत्य और लघु नाटिकाओं के माध्यम से मां के त्याग और समर्पण को जीवंत कर दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण माताओं और बच्चों की जुगलबंदी रही, जहां उन्होंने साथ मिलकर मंचीय नृत्य प्रस्तुत किया। नाटक के जरिए बच्चों ने मोबाइल कल्चर के दौर में परिवार से जुड़ने का प्रेरक संदेश दिया ।मुख्य यह भी पढ़ें- नर्चर किड्स प्ले स्कूल में मदर्स डे की धूम अतिथि मधु गोयल ने कहा कि मां बच्चों की पहली गुरु है, उसे बच्चों क...