सहारनपुर, मई 10 -- रामपुर मनिहारान। मदरलैंड पब्लिक स्कूल में शनिवार को मदर्स-डे के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान क्राफ्ट मेकिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों ने मां के प्रति प्रेम और सम्मान दर्शाते हुए आकर्षक क्राफ्ट, ग्रीटिंग कार्ड और सजावटी वस्तुएं तैयार कीं। विद्यार्थियों की कला और कल्पनाशक्ति की अभिभावकों व शिक्षकों ने सराहना की। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. शालू कुमारी और चेयरपर्सन श्वेता सैनी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में संस्कार, रचनात्मकता और सम्मान की भावना विकसित करते हैं। कार्यक्रम में निशांत सैनी, आस्था और विकास आदि रहे। यह भी पढ़ें- महत्वपूर्ण: मदर्स डे : मां का सम्मान, समाज का अभिमान यह भी पढ़ें- चिल्ड्रंस एकेडमी स्कूल में मदर डे का आय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.