बागपत, मई 10 -- खेकड़ा। कस्बे के कोणार्क विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मदर्स डे पर सांस्कृतिक आयोजन हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सविता धामा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने माँ को समर्पित भावपूर्ण गीतों और मधुर संगीत पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किए। माताओं के लिए विशेष फन गेम्स जैसे बॉल कलेक्टिंग, म्यूजिकल कप, सारी ड्रेपिंग, चाइल्ड आइडेंटिटी, दुपट्टा नोट आयोजित किए गए। कैटवॉक प्रतियोगिता में मोनिका कौशिक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विशेष आकर्षण लकी ड्रॉ रहा, जिसके विजेताओं की घोषणा पर पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। प्रबंधक देवेंद्र धामा ने कहा कि माँ केवल एक शब्द नहीं, बल्कि संस्कार और त्याग की प्रतिमूर्ति होती है। यह भी पढ़ें- -मातृ दिवस केवल एक उत्सव नहीं बल्कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.