बरेली, मई 11 -- करगैना स्थित जागृति इंटरनेशनल स्कूल में रविवार को मदर्स डे का कार्यक्रम हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में छात्रों ने माताओं के सम्मान में नृत्य, गीत एवं विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कीर्ति कश्यप और अर्चना राजपूत रहीं। उन्होंने समाज में मां की उपयोगिता के बारे में संबोधित किया। इस दौरान स्कूल की प्रधानाचार्य शिखा गुप्ता, उप प्रधानाचार्य मीनू गुप्ता के अलावा स्कूल के शिक्षक एवं अभिभावक मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- बच्चों ने अपनी माताओं को भेंट किए सुंदर उपहार यह भी पढ़ें- मातृत्व दिवस पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम यह भी पढ़ें- ग्रिजली पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...