नैनीताल, मई 9 -- नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब नैनीताल बैंक के सहयोग से आज रविवार को मदर्स डे पर संघर्षशील 20 महिलाओं को सम्मानित करेगा। शनिवार को हुई बैठक में अध्यक्ष कविता त्रिपाठी, सचिव प्रगति जैन ने बताया कि कार्यक्रम की सफलता के लिए ज्योति ढौंडियाल को संयोजक, कंचन जोशी, अनुराधा भट्ट को सह संयोजक नियुक्त किया है। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे नैनीताल क्लब में होगा। इस वर्ष की थीम "मां तुझे प्रणाम" रखी है। मुख्य अतिथि उत्तराखंड हाईकोर्ट नैनीताल के रजिस्ट्रार जनरल योगेश कुमार गुप्ता होंगे। बैठक में उपाध्यक्ष दीपा पांडे, हेमा, रानी, आभा, रमा लोहनी, रमा भट्ट, गीता, मंजू, विनीता, मीनाक्षी रहीं। यह भी पढ़ें- सेंट जॉन्स स्कूल में धूमधाम से मनाया मदर्स डे यह भी पढ़ें- एनटीपीसी केरेडारी में मातृ दिवस पर भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन यह भी पढ़ें- नंदा ...