मदर्स डे के उपलक्ष्य में बच्चों ने बिखेरी सतरंगी छटा
बाराबंकी, मई 9 -- बाराबंकी। पायनियर मोंटेसरी हाईस्कूल सत्यप्रेमी नगर में मदर्स डे के उपलक्ष्य में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस उपलक्ष्य में प्री नर्सरी से प्राइमरी वर्ग के सभी बच्चों ने नृत्य के माध्यम से सुंदर प्रस्तुति दी। नन्हें बच्चों की सुंदर प्रस्तुति देखकर माताएं प्रसन्नता से ओत प्रोत हो गईं। माता के असीम त्याग और प्यार को बच्चों ने अपने विचारों के माध्यम से प्रस्तुत किया। इस अवसर पर बच्चों ने सुंदर-सुंदर गुलदस्ते, आभूषण, शो पीस फोटो फ्रेम और कार्ड भी बनाएं। विद्यालय की प्रधानाचार्या अरुणिमा सिंह पंवार ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया और सभी का धन्यवाद करते हुए सभी माताओ की बहुत-बहुत प्रशंसा की। यह भी पढ़ें- सेंट पीटर्स स्कूल में मनाया मदर्स डे दीपा तिवारी ने तथा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.