औरैया, मई 9 -- फफूंद, संवाददाता। फफूंद स्थित एक्सिस पब्लिक स्कूल में शनिवार को मदर्स डे की पूर्व संध्या पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने गीत, नृत्य, कविता और रचनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से मां के प्रति अपने प्रेम और सम्मान को अभिव्यक्त किया। विद्यालय परिसर पूरे दिन भावनात्मक और सांस्कृतिक रंग में रंगा नजर आया। प्रार्थना सभा के दौरान विद्यार्थियों ने 'तू कितनी अच्छी है' गीत और 'तेरी उंगली पकड़ के चला' नृत्य प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों में मां की ममता, त्याग और स्नेह की भावपूर्ण झलक दिखाई दी। कविता पाठ के दौरान कई छात्र-छात्राओं ने अपनी भावनाएं व्यक्त कर उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया। यह भी पढ़ें- सेंट पीटर्स स्कूल में मनाया मदर्स डे मदर्स डे के अवसर पर विद्यालय में विभिन्न रचनात...