हाजीपुर, मई 10 -- महुआ । एक संवाददाता मदर्स-डे पर रविवार को जिले के विभिन्न स्कूलों में एक से बढ़कर एक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं के साथ बच्चों की माताओं ने भी अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। बच्चों ने अपनी माताओं के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान खूब धमाल मचाया। यह भी पढ़ें- मां बच्चों की प्रथम गुरु होती है: निधि गोयलकार्यक्रमों की विविधता हाजीपुर के हिलालपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित संत जॉन्स एकेडमी में मदर्स-डे के मौके पर आयोजित म्यूजिकल चेयर रेस में माताओं ने अपनी प्रतिभा से सभी को चकित कर दिया। छात्राओं ने मां को समर्पित एक से बढ़कर एक गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। वहीं माताओं ने भी उनके साथ नृत्य कला में प्रतिभाग करने के साथ विभिन्न गेम में हिस्सा लिया। यह भी पढ़ें- ममता, ...