मदर्स डे: मातृ शक्ति को शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित
रुद्रपुर, मई 10 -- रुद्रपुर, संवाददाता। मदर्स डे पर सिटी क्लब में मातृ शक्ति के सम्मान में विशेष समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान और पूर्व मेयर रामपाल सिंह ने पहुंचकर माताओं एवं बहनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर अनिल चौहान ने कहा कि मां परिवार की पहली गुरु होती है, जो बच्चों को श्रेष्ठ संस्कार देती है। उन्होंने कहा कि आज की व्यस्त जीवनशैली में भी हमें अपनी माताओं के प्रति सम्मान और प्रेम व्यक्त करने के लिए समय निकालना चाहिए। वहीं, पूर्व मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि मां का आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। यह भी पढ़ें- चौखुटिया बीरशिवा में धूमधाम मना मदर्स डे जिस घर में माताओं का सम्मान होता है, वहां सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। समारोह के दौरान बड़ी संख्या में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.