देवघर, जनवरी 9 -- मधुपुर। मदर्स इंटरनेशनल एकेडमी में शुक्रवार से तीन दिवसीय इंटर हाउस गर्ल्स क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई। दिवंगत हाजी हुसैन अंसारी की स्मृति में आयोजित प्रथम गर्ल्स क्रिकेट प्रतियोगिता में चार टीमों के बीच लीग मैच खेला जा रहा है। प्रारंभिक मैच ईस्ट हाउस और वेस्ट हाउस के बीच खेला गया। वेस्ट हाउस की गर्ल्स क्रिकेट खिलाड़ियों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 6 ओवर में 30 रन का लक्ष्य रखा। ईस्ट हाउस की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन ओवर में ही 31 रन बनाकर जीत हासिल कर लिया। दूसरा गर्ल्स क्रिकेट मैच नॉर्थ हाउस और साउथ हाउस के बीच खेला गया। साउथ हाउस की खिलाड़ियों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हुए 61 रन का लक्ष्य रखा। नॉर्थ हाउस मात्र 19 रन बनाकर ही सिमट गई। इस तरह पहले चक्र में ईस्ट हाउस और साउथ हाउस की क्रिकेट टी...