गंगापार, जून 7 -- विकास खंड क्षेत्र के मदरा मुकुंदपुर गंगा घाट पर बने पांटून पुल से रविवार को आवागमन जारी रहा। जिससे गंगा आर पार करने वालो को भारी सहूलियत रही। जबकि पांटून पुल तोड़ने की कवायद रविवार को ही मजदूरों ने शुरू कर दी है। पुल के ठेकेदार अरुण कुमार उर्फ टुनटुन तिवारी ने बताया कि गर्मी के कारण मजदूरों की कमी है,जिसके कारण पांटून पुल टूटने में एकदो दिन का समय लग सकता है। वहीं गंगा आर पार आवागमन करने वालो का कहना है कि पुल टूट जाने से गंगा आर पार आवागमन करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। पांटून पुल के टूट जाने से चार पहिया से गंगा आर पार आवागमन करने वालों को दो तीन किलोमीटर की यात्रा करने के बजाय 50 से 60 किलोमीटर की यात्रा करनी पड़ेगी। यह भी पढ़ें- अब 10 जून को टूटना शुरू होगा सिरसा का पांटून पुल पुल टूट जाने के बाद पैदल और सा...