गंगापार, जून 10 -- मेजा तहसील के मदरा गंगा घाट पर बना पांटून पुल अब टूटने के कगार पर पहुंच गया है। पुल पर लगी चेकर्ड प्लेटें हटाए जाने के बाद अब पीपों पर लगे पोल और पटरियों को भी हटाया जा रहा है। पुल को हटाने का कार्य तेजी से चल रहा है, जिसके चलते बुधवार शाम के बाद पुल पर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। पुल के ठेकेदार अरुण तिवारी ने बताया कि भीषण गर्मी के कारण मजदूरों की कमी से पुल को तोड़ने के कार्य में बाधा आ रही थी। वहीं दिन के समय पुल पर लोगों का आवागमन जारी रहने से कार्य प्रभावित हो रहा था। यह भी पढ़ें- पांटून पुल से चार पहिया वाहनों का आवागमन बंद पुल हटाने के दौरान राहगीरों और मजदूरों के बीच अक्सर कहासुनी की स्थिति भी बन जाती थी। इन्हीं समस्याओं को देखते हुए प्रशासन और संबंधित विभाग द्वारा बुधवार की शाम के बाद पीपों पर लगी पटरिया...