रुडकी, जून 15 -- रुड़की। मदरहुड विश्वविद्यालय में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट में हीरो मोटो ग्रुप की सहायक कंपनी शिवम ऑटोटेक, सिडकुल ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग ब्रांच के 12 छात्रों का चयन किया। कुलपति नरेंद्र शर्मा ने चयनित छात्रों को बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में कुलसचिव अजय गोपाल शर्मा, इंजीनियरिंग विभाग के प्राचार्य डॉ. अनुज शर्मा, स्वतंत्र वीर, संदीप कुमार त्यागी, दीपक कुमार, जितेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...