रुडकी, अप्रैल 27 -- रुड़की, संवाददाता। उच्च शिक्षा विभाग और वीरा फाउंडेशन के सहयोग से सोमवार को मदरहुड विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर में छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों ने 55 यूनिट रक्तदान किया। कुलपति प्रो. नरेंद्र शर्मा शिविर का उदघाटन कर कहा कि रक्तदान वास्तव में महादान है, क्योंकि एक यूनिट रक्त से तीन अनमोल जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करना भी हमारी प्राथमिकता है। मदरहुड विवि समय-समय पर ऐसे शिविरों के माध्यम से समाज सेवा में अपनी भूमिका निभाता रहता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.