मदरहुड विश्वविद्यालय में छात्रों को मिले रोजगार के अवसर
रुडकी, जून 11 -- रुड़की, संवाददाता। मदरहुड विश्वविद्यालय में विशेष प्लेसमेंट ड्राइव में ओरिवोनएज और जस्ट डायल कंपनी ने हिस्सा लेकर योग्य छात्रों का रोजगार और इंटर्नशिप के लिए चयन किया। कुलपति डॉ. नरेंद्र शर्मा ने सभी चयनित छात्रों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि विवि का प्रयास है कि छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ व्यावहारिक और रोजगारपरक अवसर भी मिलें। ओरिवोनएज कंपनी की ओर से क्षेत्रीय प्रबंधक प्रबल कुमार, मानव संसाधन अधिकारी वर्णिका और बृजेश कुमार ने छात्रों की तकनीकी दक्षता, रचनात्मकता और नवाचार क्षमता का मूल्यांकन किया। जस्ट डायल के क्षेत्रीय प्रबंधक आलोक ध्यानी और मानव संसाधन अधिकारी अमित गुप्ता ने इंटरव्यू की प्रक्रिया संपन्न कराई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.