रुडकी, जुलाई 3 -- रुड़की, संवाददाता। मदरहुड विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. नरेंद्र शर्मा की सब्जी, फसलों के प्रमुख रोगों, उनके वैज्ञानिक निदान और समेकित प्रबंधन पर आधारित पुस्तक का विमोचन डॉ. चिन्मय पंड्या ने देव संस्कृति विवि में किया। उन्होंने कहा कि यह योगदान राष्ट्र निर्माण में सहायक होगा। डॉ. शर्मा ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुसंधान और भारतीय ज्ञान परंपरा का समन्वय ही भविष्य की शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बना सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...