मदरसों में पढ़ाया जाए स्वतंत्रता सेनानियों का इतिहास : ओपी राजभर
लखनऊ, मई 23 -- अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने शनिवार को अधिकारियों को निर्देश दिए कि मदरसों में पढ़ने वालों को स्वतंत्रा सेनानियों का इतिहास पढ़ाया जाए। वह राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी के साथ विभाग की समीक्षा कर रहे थे।राजभर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं को पारदर्शिता बरती जाए और उन्हें समय से लागू किया जाए। शिक्षा और विकास कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। बैठक में मदरसों के आधुनिकीकरण और गुणवत्ता सुधार पर विशेष जोर दिया गया।मदरसों के शिक्षकों और छात्रों को बायोमेट्रिक आधार से जोड़ा जाए और मदरसों में कार्यरत शिक्षकों के प्रशिक्षण व मूल्यांकन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। निलंबित मान्यता वाले मदरसों की स्थिति की भी समीक्षा की। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि प्रदेश में कुल 560 राज्यानुदानित मदरसों में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.