मदरसों को समय पर सूचना और वेतन बिल भेजने के निर्देश
शाहजहांपुर, जुलाई 1 -- शाहजहांपुर। जनपद के अनुदानित मदरसों के प्रधानाचार्यों और लिपिकों की बैठक मुख्य वक्फ निरीक्षक श्रीकांत आज़ाद की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में शासन और विभाग की ओर से मांगी जाने वाली सूचनाएं, अभिलेख और प्रतिवेदन निर्धारित समय सीमा में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। मुख्य वक्फ निरीक्षक ने कहा कि भविष्य में किसी भी सूचना के प्रेषण में अनावश्यक विलंब न किया जाए। उन्होंने प्रत्येक माह की 25 तारीख तक हर हाल में वेतन बिल कार्यालय में जमा कराने के निर्देश दिए, ताकि कर्मचारियों के वेतन भुगतान में कोई बाधा न आए। बैठक में एक मदरसे के प्रधानाचार्य और लिपिक के निर्धारित समय पर उपस्थित न होने को गंभीरता से लेते हुए उनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया। बैठक में वरिष्ठ लिपिक अब्दुल रहमान, विक्रांत सिंह, इलियास अहमद, प्रधानाचार्य इकबाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.