शाहजहांपुर, मार्च 18 -- शाहजहांपुर। जनपद में कक्षा 1 से 8 तक निःशुल्क पाठ्य-पुस्तकों का वितरण जारी है, लेकिन मदरसों को अब तक किताबें न मिलने का मामला सामने आया है। इसको लेकर अरबी-फारसी मदारिस एसोसिएशन के अध्यक्ष इकबाल हुसैन उर्फ फूलमियां ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजकर शिकायत की है। एसोसिएशन का आरोप है कि शासन के समान वितरण के निर्देशों के बावजूद मदरसों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। कई मदरसा संचालकों को अभी तक किताबें नहीं मिली हैं, जिससे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। पत्र में बीईओ कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर रविंद्र सिंह पर भी टिप्पणी का हवाला दिया गया है, जिसे अनुचित बताया गया। एसोसिएशन ने मांग की है कि मदरसों को भी समान प्राथमिकता पर किताबें उपलब्ध कराई जाएं, अन्यथा उच्च स्तर पर शिकायत की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.