मदरसों के शिक्षकों व छात्रों का डाटा अब ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर होगा अपलोड
सीतामढ़ी, मई 26 -- सीतामढ़ी। जिले के अराजकीय प्रस्वीकृत अनुदानित मदरसों में कार्यरत शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मियों एवं छात्र-छात्राओं की पूरी जानकारी अब ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर दर्ज की जाएगी। इसे लेकर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने जिला शिक्षा पदाधिकारी व स्थापना डीपीओ आवश्यक गाइडलाइन जारी किया है। निदेशक सज्जन आर ने बताया कि अराजकीय प्रस्वीकृत अनुदानित मदरसा, संस्कृत विद्यालय एवं मान्यता प्राप्त अराजकीय अल्पसंख्यक माध्यमिक विद्यालयों के कर्मियों एवं विद्यार्थियों का पूर्ण डाटा ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। इसके लिए विशेष आंकड़ा संग्रह प्रपत्र तैयार किया गया है। निर्धारित सूचनाएं जिला द्वारा एक्सेल शीट में भरकर मदरसा बोर्ड को भेजी जाएंगी। इसके बाद मदरसा बोर्ड द्वारा ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर प्रविष्टि कराई जाएगी। पोर्टल पर प्रत्येक कर्मी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.