देहरादून, अप्रैल 27 -- मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उठाई मांग, छात्रों की शिक्षा पर संकट देहरादून। उत्तराखंड के मदरसों में छात्रों की शिक्षा को लेकर पाठ्यक्रम एवं मान्यता पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग उठने लगी हैं। सामाजिक कार्यकर्ता खुर्शीद अहमद सिद्दीकी ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजा है। जिसमें उन्होंने कहा कि प्रदेश के 452 पंजीकृत और सैकड़ों अपंजीकृत मदरसों में नया शिक्षा सत्र शुरू होने वाला है, लेकिन अब तक नया पाठ्यक्रम सार्वजनिक नहीं किया गया है। उन्होंने मांग की कि एक जुलाई उत्तराखंड शिक्षा प्राधिकरण से मान्यता की अनिवार्यता को देखते हुए पंजीकृत मदरसों को जल्द अंतरिम मान्यता और श्रेणी निर्धारण दिया जाए, ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो। यदि मानक पूरे न होने पर कोई मदरसा बंद होता है, तो जनता के सहयोग से बनी उसकी संपत्ति और संसा...