प्रयागराज, मार्च 5 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश वक्फ विकास निगम लिमिटेड के निदेशक शफाअत हुसैन ने प्रदेश के मदरसों के छात्रावासों की जांच कराने के लिए कहा है। पिछले दिनों तमाम जिलों में निरीक्षण के बाद उन्होंने स्थिति को देखा और यहां की स्थिति से अवगत कराया।सीएम को पत्र भेजने से पहले उन्होंने प्रयागराज में भी मदरसों के छात्रावासों की स्थिति को देखा था। निदेशक ने बताया कि एक-एक कमरे में 15 से 20 छात्रों को ठहराया जा रहा है। सफाई और स्वास्थ्य की सुविधाओं का अभाव है। कई महिला छात्रावारों में सीसीटीवी कैमरे, महिला वार्डेन की तैनाती की सख्त जरूरत है। उन्होंने अपने भेजे पत्र में कहा है कि अगर समय रहते जांच न कराई गई तो भविष्य में कभी कोई अप्रिय घटना हो सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.