मदरसों के आर्थिक स्रोत की होगी जांच
गाजीपुर, जून 11 -- गाजीपुर, संवाददाता। बिना सरकारी सहायता संचालित हो रहे मदरसों के आर्थिक स्रोतों की जांच की जाएगी। इसके लिए शासन के आदेश पर जिला अल्पसंख्यक अधिकारी एसएन तिवारी जांच कराने की तैयारी में जुट गये है। इसके लिए टीम गठित कर दी गयी है। यह टीम प्रत्येक मदरसों के बैंक खातों एवं उनके संचालकों के व्यक्तिगत खातों का ब्योरा जुटाएगी। इसके माध्यम से पता किया जाएगा कि इन मदरसों को फंडिंग कहां से हो रही। जिले के 23 अनुदानित और 11 मदरसे बिना मान्यता संचालित किए जा रहे है। अब इन मदरसों की जांच की जाएगी। जांच टीम देखेगी कि इन्हें विदेश से फंडिंग तो नहीं हो रही, अथवा कोई वित्तीय अनियमितता तो नहीं है। इसकी रिपोर्ट इस महीने के अंत तक शासन को भेज दी जाएगी। यदि संदिग्ध लेनदेन पाया गया तो विस्तृत जांच एसआइटी को भी सौंपी जा सकती है।जिला अल्पसंख्यक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.