मदरसों की व्यवस्था में दखल बर्दाश्त नहीं : जमीअत
नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। जमीअत उलमा-ए-हिंद ने शुक्रवार को मदरसों की व्यवस्था में दखलंदाजी की किसी भी कोशिश को मंजूर नहीं करने की बात कही है। जमीअत ने उत्तराखंड सरकार से मदरसों के संबंध में जारी शर्तों को वापस लेने की मांग की है। विभिन्न राज्यों में मदरसों के खिलाफ कथित कार्रवाई पर भी चिंता जताई गई। शुक्रवार को जमीअत उलमा-ए-हिंद की कार्यकारी समिति की बैठक अध्यक्ष मौलाना महमूद असद मदनी की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर कहा गया कि मदरसों को बंद करने या व्यवस्था में दखल देने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में मदरसों की सुरक्षा, समान नागरिक संहिता, समाज सुधार और पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति के संबंध में भी चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड व गुजरात में यूसीसी पूरी तरह अस्वीकार्य: एआईएमपीएलबी कार्यकारी समिति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.