रुद्रपुर, मई 2 -- खटीमा, संवाददाता। उत्तराखंड मदरसा शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा मदरसों के आधुनिकीकरण के लिए किए जा रहे प्रयास अल्पसंख्यक युवाओं के भविष्य को संवारने में मील का पत्थर साबित होंगे। खटीमा प्रवास के दौरान लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की। शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में कासमी ने कहा कि उत्तराखंड मदरसा शिक्षा प्राधिकरण की स्थापना से राज्य के मदरसों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की मंशा पारंपरिक शिक्षा को समाप्त करने की नहीं, बल्कि उसे आधुनिक विज्ञान, तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास के साथ समन्वित करने की है। जब मदरसा छात्र आधुनिक वि...