मदरसे से 16 वर्षीय छात्र लापता, साथी भी गायब
बांदा, अगस्त 15 -- बांदा। कालिंजर थाना क्षेत्र के मसौनी गांव स्थित मदरसा अरबियन तस्बीहुल से 16 वर्षीय छात्र के लापता होने का मामला सामने आया है। छात्र के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मप्र के छतरपुर जिले के सरवई थाना क्षेत्र अंतर्गत गौहानी गांव निवासी गनी अहमद ने कालिंजर पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका 16 वर्षीय बेटा आबिद मदरसे में पढ़ता है। 13 अगस्त को बेटे ने फोन कर ऑनलाइन चप्पल खरीदने के लिए 300 रुपये मंगवाए थे। इसके बाद शाम करीब पांच बजे से उसका मोबाइल बंद हो गया और वह लापता हो गया। परिजनों के अनुसार छात्र मदरसे से अपने 19 वर्षीय साथी कुवैद के साथ गया है। काफी खोजबीन के बाद भी दोनों का कोई पता नहीं चल सका। परेशान परिजनों ने कालिंजर थाने पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.