मदरसे से 12 वर्षीय छात्र लापता
कुशीनगर, जून 17 -- कुशीनगर। निज संवाददाता खड्डा कस्बे के जटाशंकर पोखरा रोड स्थित एक मदरसे में रहकर पढ़ाई करने वाला 12 वर्षीय छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों की सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर गोनहा के भरपटिया टोला निवासी नसीम अंसारी ने मंगलवार को खड्डा थाने में तहरीर देकर बताया कि उनका पुत्र रेहान अंसारी (12) खड्डा कस्बे के जटाशंकर पोखरा रोड स्थित मदरसे में रहकर पढ़ाई करता है। सोमवार की शाम से वह मदरसे से लापता है। इसकी जानकारी मिलने पर परिजनों ने रिश्तेदारों तथा संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। रेहान के अचानक गायब होने से परिवार के लोग चिंतित हैं। पिता ने पुलिस से पुत्र का पता लगाने की गुहार लगाई है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस छात्र की तलाश में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.