हरिद्वार, दिसम्बर 17 -- पथरी क्षेत्र के गांव अलावलपुर स्थित मदरसे से लापता हुए चार नाबालिग छात्रों को पुलिस ने सकुशल अंबाला कैंट से बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। छात्रों के लापता होने से परिजनों में हड़कंप मच गया था। शहजाद पुत्र मंजूर की तहरीर पर थाना पथरी पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ के आधार पर पुलिस को सफलता मिली। पढ़ाई में मन न लगने के कारण छात्र बिना बताए ऐथल रेलवे स्टेशन से ट्रेन में सवार हुए थे। बच्चों की सकुशल वापसी पर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया। एसओ पथरी मनोज नोटियाल ने इसकी जानकारी दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.