मुरादाबाद, अक्टूबर 24 -- मुरादाबाद। पाकबड़ा थाना क्षेत्र के एक मदरसे में 13 साल की छात्रा से वर्जिनिटी सर्टिफिकेट मांगने का शर्मनाक मामला सामने आया है। आरोप है कि मेडिकल कराके सर्टिफिकेट देने से मना करने पर छात्रा का नाम काट कर उसे टीसी थमा दी गई। उसकी फीस भी मदरसे ने हड़प ली। छात्रा के पिता की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की है। चंडीगढ़ निवासी एक व्यक्ति ने बीते दिनों एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनकी 13 वर्षीय बेटी पाकबड़ा के दिल्ली रोड लोधीपुर स्थित एक मदरसे में पढ़ती है। शिकायतकर्ता के अनुसार साल 2024 में उन्होंने बेटी का मदरसे में 7वीं कक्षा में दाखिला कराया था। उस समय एडमिशन के नाम पर 35 हजार रुपये भी जमा करा लिए। इस साल बेटी ने 7वीं ओएस कर ली और 8वीं में प्रवेश होना है। छात्रा के पिता के अनुसार उनकी पत्नी को प्रयागराज में मायके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.