पाकुड़, फरवरी 26 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। गुरूवार को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) पाकुड़ की ओर से सदस्यता अभियान के अंतर्गत इशाकपुर मदरसा में एक महत्वपूर्ण एवं विस्तृत बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले के विभिन्न पंचायतों से आए कार्यकर्ता, समर्थक एवं स्थानीय गणमान्य लोग काफी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति एवं जमीनी स्तर पर विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने पार्टी की नीतियों, उद्देश्यों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर कई लोगों ने सदस्यता रसीद प्राप्त कर पार्टी की औपचारिक सदस्यता ग्रहण की तथा संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उत्साह और एकजुटता का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के अंत में नेता अफीफ अमसल ने उपस्थित कार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.