देहरादून, अप्रैल 9 -- देहरादून। जमीअत उलेमा-ए-हिन्द की ओर से आयोजित शिविर में 150 से अधिक लोगों की आंखों की जांच की गई और उन्हें निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। बुधवार को अमृतसर आई क्लिनिक के सहयोग से मदरसा दार-ए-अरकम, आजाद कॉलोनी में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर अमृतसर आई क्लिनिक की डॉ. एनएस जंगपांगी ने कहा कि बढ़ते स्क्रीन टाइम के कारण बच्चों में आंखों से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं, जिस पर समय रहते ध्यान देना जरूरी है। शिविर में आजाद कॉलोनी, पंजाबी कॉलोनी और गुप्ता कॉलोनी के बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई और परामर्श लिया।इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री एवं प्रयाग आईएएस अकादमी के निदेशक आरए खान, जमीअत के जिला अध्यक्ष मौलाना अब्दुल मन्नान कासमी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मोहम्मद शाह नजर,...