मदरसे में मौलवी ने किशोर को पीटा
लखीमपुरखीरी, जून 29 -- खीरी टाउन के मोहल्ला शेखसराय के एक मदरसे के मौलवी ने पिटाई कर दी। किशोर ने अपने परिवार में इसकी शिकायत की। सोमवार को मामला पुलिस के सामने भी पहुंच गया। पुलिस इस प्रकरण की जांच कर रही है। ग्राम रामापुर निवासी अल फहद (13) कस्बे के शेखसराय मोहल्ले के एक मदरसे में पढ़ाई करता है। आरोप है कि मौलवी ने अल फहद की बेतहाशा पिटाई कर दी। घायल किशोर को लेकर उसकी मां खीरी पुलिस चौकी पहुंची। पुलिस ने मौलवी को थाना खीरी पर बुलाया था। बताते हैं कि दोनों पक्षों में सुलह हो गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.