मदरसे में दिए कथित विवादित बयान की भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने की कड़ी निंदा
देहरादून, अगस्त 29 -- विकासनगर। रुद्रपुर के एक मदरसे में मुफ्ती मुजीब मौलाना द्वारा दिए गए कथित विवादित बयान को लेकर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तराखंड ने कड़ी निंदा की है। मोर्चा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अपील की है कि प्रदेश के शांतिपूर्ण वातावरण को प्रभावित करने वाले तत्वों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाए। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तराखंड के प्रदेश मीडिया संयोजक एवं जिला प्रभारी टिहरी गढ़वाल सरदार सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि मदरसे में दिया गया कथित बयान अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने कहा कि इस तरह के बयानों से समाज में वैमनस्य और अशांति का माहौल पैदा हो सकता है। यह भी पढ़ें- भागने की जगह नहीं मिलेगी... मुस्लिम धर्मगुरु की खुलेआम धमकी, CM पुष्कर धामी का जवाब भी आया शांतिप्रिय देवभूमि में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के किसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.