कौशाम्बी, फरवरी 8 -- करारी कस्बा स्थित मदरसा जामिया इमदादुल उलूम में रविवार को 30वां सालाना जलसा-ए-दस्तारबंदी का आयोजन दाई-ए-इस्लाम हजरत शेख अबू सईद एहसानुल्लाह उर्फ अब्बू मियां के संरक्षण में हुआ। इसकी अध्यक्षता मौलाना इमरान हबीब ने की और संचालन जनाब आरिफ हसन सिद्दीकी ने किया। जलसे का शुभारंभ पवित्र कुरान की आयतों से कारी मो. जाकिर ने किया। मौलाना मंजर मोहसिन ने जलसे को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मदरसों मे ज्ञान के साथ-साथ प्रशिक्षण या संस्कार का प्रबंध किया जाए। बगैर प्रशिक्षण के ज्ञान अधूरा और दोषपूर्ण है तथा प्रशिक्षण में ज्ञान पर प्राथमिकता देनी चाहिए। क्योंकि, अगर बर्तन को साफ न किया जाए तो वह इस्तेमाल के लायक नहीं होगा। जलसे में नातिया दौर भी चला। इस साल मदरसे में 11 बच्चों ने हिफ्ज और मौलवी की सनद ली, जिनके सिरो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.