मदरसे में कराया गया योगाभ्यास
वाराणसी, अप्रैल 7 -- वाराणसी। रेवड़ीतालाब स्थित जामिया फारूकिया मदरसे में योग प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। इसमें 200 बच्चों ने भाग लिया। भेलूपुर स्थित एसवीएम अस्पताल के योग प्रशिक्षक मनीष कुमार पाण्डेय ने योग के विभिन्न आसनों, प्राणायाम तथा ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। बच्चों को ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन जैसे सरल योगासन सिखाए गए, जिससे उनके शरीर की लचीलापन बढ़े और रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत हो सके। साथ ही, अनुलोम-विलोम और कपालभाति के माध्यम से श्वसन तंत्र को मजबूत बनाने पर भी विशेष जोर दिया गया। एसवीएम के अधीक्षक क्षितिज तिवारी भी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.