मदरसे में आग लगने से सात कमरे जलकर राख, लाखों की संपत्ति नष्ट
कटिहार, जून 6 -- अमदाबाद, संवाद सूत्र थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वी करीमुल्लापुर पंचायत के वार्ड संख्या 13 स्थित बलवा गांव में एक मदरसे में आग लगने से सात कमरे, फर्नीचर और महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर राख हो गया। घटना में करीब चार लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। मदरसा आयशातुल बनात के सचिव अबू तल्हा ने अमदाबाद थाना, सीओ, बीईओ एवं जिला पदाधिकारी को आवेदन देकर मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। सचिव ने बताया कि रात करीब 12:30 बजे वे लोग सो रहे थे। इसी दौरान शोर-शराबा सुनकर बाहर निकले तो देखा कि मदरसे में आग लगी हुई है। घटना की सूचना तत्काल अग्निशमन विभाग को दी गई।अग्निशमन दल और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक मदरसे में रखे टेबल, बेंच, कुर्सियां तथा आवश्यक अभिलेख जलकर नष्ट हो चुका था। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.