मदरसे पर चला बुलडोजर, भवन जमींदोज; नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद बोले- विधानसभा में उठाएंगे मुद्दा
नई दिल्ली, अगस्त 18 -- यूपी के सिद्धार्थनगर जिले के पथरा बाजार थाना क्षेत्र के पिपरा रामलाल गांव में खेल के मैदान की भूमि पर संचालित मदरसा अरबिया जियाउन उलूम पर मंगलवार की भोर में प्रशासन का बुलडोजर चला। छह बुलडोजरों के साथ पहुंची तहसील और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने करीब चार घंटे तक चले अभियान में मदरसा भवन को जमींदोज कर दिया। नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने प्रेसवार्ता कर सियासी दबाव में मदरसा ढहाने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह विधानसभा में यह मुद्दा उठाएंगे। प्रशासन के अनुसार पिपरा रामलाल के गाटा संख्या 1028 में मदरसा अरबिया जियाउन उलूम संचालित हो रहा था। मदरसे के भवन में मस्जिद का भी आंशिक हिस्सा बताया गया है। मस्जिद का शेष हिस्सा निजी भूमि पर बना होने के कारण उसे कार्रवाई से सुरक्षित रखा गया। प्रशासन ने संबंधित आदेश के दायरे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.