बदायूं, अप्रैल 17 -- ककराला स्थित एक मदरसा के वार्षिक कार्यक्रम में आपत्तिजनक प्रस्तुति का आरोप लगने के बाद मामला तूल पकड़ गया। शिकायत पर पुलिस ने मदरसा संचालक समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो को भी जांच का अहम आधार बनाया जा रहा है। अलापुर क्षेत्र के ककराला में 15 अप्रैल को आयोजित एक मदरसा के वार्षिक कार्यक्रम को लेकर विवाद खड़ा हो गया। शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि कार्यक्रम के दौरान मंच से ऐसी प्रस्तुतियां दी गईं, जिनसे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। आरोप है कि कुछ कलाकारों ने आपत्तिजनक तरीके से प्रस्तुति दी और धार्मिक प्रतीकों के प्रति अभद्र टिप्पणी की। यह भी पढ़ें- बिना अनुमति आयोजन कर जान जोखिम में डालने की रिपोर्ट इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला और ब...