कानपुर, मार्च 21 -- कानपुर दक्षिण। बाबूपुरवा की एक मस्जिद के बगल के मदरसे में मारपीट का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। एक मिनट पांच सेकेंड के वीडियों में दो पक्ष आपस से गालीगलौज और मारपीट करते नजर आ रहे हैं। वहीं, मामले में बाबूपुरवा थानाप्रभारी अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि एक पक्ष शिकायत लेकर आया था। हालांकि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। प्रचलित वीडियो और तहरीर के आधार पर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वायरल वीडियो की आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...