मदरसे का छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, अनहोनी की आशंका
मेरठ, जून 9 -- टेहरकी गांव से मदरसे में पढ़ने वाला किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। छात्र का कोई सुराग नहीं लगने पर परिजनों ने मंगलवार को थाने में अनहोनी की आशंका जताते हुए तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश में जुट गई। टेहरकी निवासी अब्दुल समद मदरसे का छात्र है। परिजनों के अनुसार दो दिन पूर्व वह किसी काम से घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक नहीं लौटा। काफी इंतजार के बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका।काफी प्रयास के बाद भी किशोर का सुराग न लगने पर परिजन मंगलवार को थाने पहुंचे। यह भी पढ़ें- मदरसे का छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, अनहोनी की आशंका उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.